इंटरनेट डेस्क। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह सोकर उठना सबसे अच्छा बताया गया है। वैसे हिंदू धर्म और आयुर्वेद के अनुसार सुबह जल्दी उठना आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है। सूर्याेदय से करीब डेढ़ घंटे पहले का समय ब्रह्म मुहूर्त आध्यात्मिक और मानसिक रूप से बहुत शुभ माना जाता है। वैसे आज हम बात कर रहे कुछ ऐसे काम की जो आप अगर सुबह जल्दी उठकर बिना किसी को बताएं कर ले तो सौभाग्य और शांति का वरदान मिलता है।
करें ये तीन काम
सुबह आँख खुलते ही सबसे पहले अपनी हथेलियाँ देखें और इस मंत्र का जाप करें। ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविंद, प्रभाते करदर्शनम्॥’ हिंदू मान्यता के अनुसार हमारी हथेलियों में तीन प्रमुख देवता निवास करते हैं। हथेली के अग्र भाग में माँ लक्ष्मी निवास करती हैं जो धन और समृद्धि की प्रतीक हैं। हथेली के मध्य भाग में माँ सरस्वती निवास करती हैं जो ज्ञान और विद्या प्रदान करती हैं। हथेली के मूल में भगवान विष्णु निवास करते हैं जो जीवन के पालनहार हैं। यह अभ्यास दिन के कार्यों में सफलता और उत्साह प्रदान करता है।
शुक्र पर्वत पर इत्र लगाना
हथेली के नीचे अंगूठे के पास वाले भाग को शुक्र पर्वत कहा जाता है। यह शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो जीवन में सुंदरता, प्रेम, समृद्धि और सुख-सुविधाओं से जुड़ा है। सुबह उठकर बिना स्नान किए अपनी दाहिनी हथेली के शुक्र पर्वत पर थोड़ा सा सुगंधित इत्र लगाएं।
क्या है लाभ?
शुक्र की कृपा मिलती है।
दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।
व्यक्तित्व आकर्षक बनता है और दिनभर मानसिक शांति बनी रहती है।
गुड मॉर्निंग मंत्र का जाप
सुबह उठकर बिना स्नान किए इस गुड मॉर्निंग मंत्र का जाप करें
ब्रह्मा मुरारीस्त्रिपुरंतकारी भानुः शशि भूमिसुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्रः शनिराहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे मम सुप्रभातम॥
pc- bhaskar
You may also like
HMD Crest Max 5G लॉन्च होते ही मचा बवाल,इस कीमत में इतने फीचर्स?
Redmi A4 5G : अब मात्र ₹7,999 में क्या खत्म होने से पहले लपक लें यह 5G डील
प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट हैं ये 6 जगहें, बारिश में दोगुनी हो जाती है खूबसूरती
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा: पांच गिरफ्तार, 90 लाख से अधिक का ट्रांजेक्शन उजागर
Rajasthan: होटल में कपल का वीडियो सामने आने क बाद जयपुर में हो गया बाथरूम कांड, महिला का वीडियो बनने के बाद कार और होटल में हुआ....