इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 के एलमिनेटर मुकाबले में एमआई ने गुजरात को हरा दिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने (50 गेंदों पर 81 रन) की तूफानी पारी खेली। वहीं मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है। अब मुंबई इंडियंस का फाइनल के लिए पंजाब किंग्स से मुकाबला होगा। इस मैच में रोहित शर्मा ने 9 चौके और चार छक्के लगाए। इस पारी के दम पर रोहित शर्मा ने आईपीएल में बड़ी उपलब्धि हासिल की।
बता दें कि रोहित ने इस पारी के दौरान आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे करने का करनामा किया। इस काम को करने वाले वे पहले भारतीय भी बने। कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सर्वाधिक 357 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
रोहित शर्मा आईपीएल में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने। उनके अब 302 सिक्स हो गए हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 266 मैचों में 291 छक्के दर्ज हैं। चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 278 मैचों में 264 सिक्स लगाए हैं।
pc- espncricinfo.com
You may also like
अखरोट के सेवन के नुकसान: जानें क्या हो सकते हैं दुष्प्रभाव
'एआईएमपीएलबी' वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रखेगा
IPL देखते रहे आप, उधर इस पाकिस्तानी ने 200 की स्ट्राइक रेट से टी20 में जड़ा शतक, बांग्लादेश को खूब धोया
1st Unofficial Test: इंडिया ए के खिलाफ इन 3 बल्लेबाजों ने ठोके शानदार शतक, तीसरे दिन इंग्लैंड का स्कोर पहुंचा 500 पार
स्वास्थ्य टिप्स: अधिक नींद के पीछे के विटामिन्स की कमी