इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में भाईजान के नाम से फेमस सलमान खान की रक्षा करने वाले बॉडीगार्ड और करीबी शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद शेरा ने दुख प्रकट किया है। बता दें कि शेरा के पिता 88 साल के थे। लंबे समय से वह कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे।
जानकारी के अनुसार सुंदर सिंह जॉली ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। शेरा ने खुद अपने पिता के निधन की जानकारी दी है। खबरों के अनुसार, शेरा ने बताया कि पिताजी सुंदर सिंह जॉली अब इस दुनिया में नहीं रहे और वह परलोक सिधार गए हैं।
उन्होंने बताया कि पिता की अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे से निज आवास द पार्क लग्जरी रेजिडेंसेज लोखंडवाला बैक रोड के पास ओशिवारा अंधेरी वेस्ट मुंबई से निकाली जाएगी।
pc- abp news
You may also like
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय इंटर्नशिप 2025: नीति एवं अनुसंधान में महिलाओं का सशक्तिकरण
स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट
रिश्तों में बढ़ती उम्र के साथ भाई-बहन के बीच दूरियां आना आम बात
Stuart Broad : रिकी पोंटिंग ने चुनी अपनी सर्वकालिक पांच महानतम बल्लेबाजी और गेंदबाजी टीमें
देश के 334 राजनीतिक दलों की मान्यता एक झटके में रद्द, जानें EC ने क्यों उठाया ये कदम!