Top News
Next Story
Newszop

Rajasthan: दो युवतियों के संग युवक एक साथ करता था ये गंदा काम, जब एक को नहीं आया पसंद तो कर दिया मना, फिर दूसरी के साथ मिलकर.....

Send Push

By shiv sharma

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चौमू थाना इलाके में एक बड़ा ही दर्दनाक मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जी हां पांच दिनों पूर्व एक लड़की की लाश मिली थी। अब पुलिस ने पांच दिन पहले हुए एक लड़की के ब्लाइंड मर्डर के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दलाल और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया है।

क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गिरफ्तार आरोपी जगपाल और प्रियंका हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं और देह व्यापार का काम करते है। यह दोनों आरोपी मृतक लड़की के देह व्यापार का धंधा छोड़ने से नाराज थे। इसलिए लड़की को खाटूश्यामजी के दर्शनों के बहाने लाकर उसका तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी और फिर चौमूं इलाके में शव फेंककर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो मृतका के गले में खाटूश्यामजी का लॉकेट और चेहरे पर चंदन से राधे राधे लिखे होने के आधार पर खाटूश्यामजी जाकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। 4 दिन तक विभिन्न कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद मृतका की शिनाख्त हुई।

आरोपी करवाता था देह व्यापार
पुलिस टीम ने घटना में काम ली गई गाड़ी की जानकारी जुटाई। बाद में इनपुट के आधार पर दलाल जयपाल और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह मार कर फेंकी गई लड़की और प्रियंका से देह व्यापार करवाता था। लेकिन वह देह व्यापार के काम से परेशान हो गई थी और वह इसे छोड़ना चाहती थी। वहीं से जगपाल सिंह खुद का धंधा प्रभावित होने की आशंका में था। लिहाजा उसने प्रियंका के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। आरोपी लड़की को 12 अक्टूबर को खाटूश्यामजी के दर्शन कराने के बहाने लेकर आए, बाद में तीनों ने मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद अंधेरा होने पर आरोपियों ने तकिए से मुंह दबाकर युवती की हत्या कर दी और चौमू इलाके में सुनसान जगह देखकर शव को फेंककर फरार हो गए।

 

Loving Newspoint? Download the app now