Next Story
Newszop

Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल को बता दिया मुन्ना भाई MBBS, जाने क्यों कही ये....?

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि जिसके बाद हंगामा खड़ा हो सकता है। उन्होंने सीएम की तरफ इशारा करते हुए सीकर में कहा कि अगर मुन्ना भाई यमुना का पानी ले आए तो मैं खुद उन्हें माला पहनाऊंगा।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, मुख्यमंत्री जी अगर यमुना का पानी आप ले आओगे नीम का थाना में भी, उस दिन मैं आपको आकर खुद माला पहनाऊंगा, आप लगे रहो, लगे रहो मुन्नाभाई की तरह, लगे रहो मुन्नाभाई एमबीबीएस की तरह।

जानकारी के अनुसार मौजूदा मुख्यमंत्री को मुन्नाभाई एमबीबीएस कहे जाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने इस वीडियो को खुद भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

pc- business-standard.com

Loving Newspoint? Download the app now