इंटरनेट डेस्क। कोरोना के बाद एक वायरस दुनिया के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता नजर आ रहा है। ये वायरस नया नहीं है। साल 2005 में इस वायरस ने दुनिया के कई देशों में तबाही मचाई थी। इसके शिकार बड़ी संख्या में लोग हुए थे। ये खतरनाक वायरस हिंद महासागर क्षेत्र के छोटे-छोटे देशों से फैलना शुरू हुआ था।
इसके बाद इस वायरल का प्रभाव भारत सहित दुनिया के कई देशों में देखने को मिला था। साल 2005 में तबाही का कारण बने इस खतरनाक वायरस का नाम चिकनगुनिया है। ये वायरल फिर से दुनिया में फिर तेजी से फैलने लगा है।
खबरों के अनुसार, एशिया और यूरोप के कई देशों में चिकनगुनिया के बढ़ते केसों को देखते हुए वल्र्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की ओर से गंभीर चेतावनी जारी की गई है। डब्ल्यूएचओ की मेडिकल ऑफिसर डायना रोजास अल्वारेज ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मौजूदा समय में 119 देशों में लगभग 560 करोड़ लोग चिकनगुनिया इंफेक्शन के खतरे में हैं।
PC:zenzo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कांवड़ियों से भरा ट्रक, दो की मौत, 30 झुलसे
कभी सोचा नहीं था 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा पार्ट भी आएगा: हितेन तेजवानी
गरुड़ पुराण में 36 नरकों का विवरण: पापों की सजा
Gigi Hadid और Ines de Ramon की शादी की प्रतीक्षा: क्या करेंगे Bradley Cooper और Brad Pitt?
बलूचिस्तान में महिला और पुरुष की हत्या के वीडियो पर पाकिस्तान में मचा है हंगामा