इंटरनेट डेस्क।सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इससेआमजन को राहत नहीं मिली है। राजस्थान की राजधानीजयपुर में आज दोनों ही ईंधन पुरानी कीमतें स्थिर हैं। जयपुर में आज पेट्रोल 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही लोगों को मिलेगा। देश के चार महानगरों मेंभी आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मेंपेट्रोल 94.72, डीजल 87.62,मुंबईमेंपेट्रोल 104.21, डीजल 92.15,कोलकातामेंपेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 औरचेन्नईमेंपेट्रोल 100.75 तथाडीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
प्रमुख शहरों में आज ये है रुपए में कीमतें
हमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17
बेंगलुरु:पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02
हैदराबाद:पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70
जयपुर:पेट्रोल 104.72, डीजल 90.21
लखनऊ:पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80
पुणे:पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57
चंडीगढ़:पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45
लोगों को है कीमतें कम होने का इंतजार
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कब कमी आएगी, इसका आमजन को इंतजार है।मई 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को देश के कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कई बातों पर निर्भर होती है। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों आदि शामिल हैं।आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC: stock adobeअपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
लापरवाही और कफन के पैसे मांगने के आरोपों पर विभाग प्रमुखों से मांगा जवाब
'दोनों बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया...' तान्या मित्तल ने बताया प्यार में हुई दगाबाजी, बसीर अली बोले- 8 रिश्तों में था
तवे` में मक्खन की तरह पिघलने लगेगा हार्ट में जमा ब्लॉकेज, ये पांच घरेलू उपाय आएंगे काम
यात्री प्रतीक्षालय में गूंजी किलकारी, देवदूत बनकर पहुंची आशा कार्यकर्ता, चारों तरफ हो रही तारीफ
Dark Circles : काले घेरे नहीं हट रहे? हो सकता है आपकी डाइट में ये 5 ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स गायब हों