इंटरनेट डेस्क। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। आज भी आमजन को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। दोनों ईंधनों की कीमतों में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर ही है।
राजस्थान में डीजल की औसत कीमत भी 91.05 रुपए प्रति लीटर ही तय की गई है। वहीं राजधानी जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.72 और डीजल के लिए 90.21 रुपए ही खर्च करने होंगे। यहां पर लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।
ये हैं देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
दिल्ली: पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62
मुंबई- पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15
कोलकाता-पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76
चेन्नई- पेट्रोल 100.75, डीजल 92.34
रोजाना सुबह छह बजे अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
तेल विपणन कंपनियां की ओर से प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि मार्च 2024 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। कई बार कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद देश में दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
VIDEO: बल्लेबाज ऋषभ पंत का शेफ अवतार वायरल, टूटे हुए पैर के साथ बनाया मजेदार पिज्जा
Aaj ka Tula Rashifal 14 August 2025 : आज तुला राशि वालों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, पढ़ें दिनभर का राशिफल
चाची के साथ था संबंध... रक्षाबंधन के दिन किशोरी के साथ दरिंदगी, ताऊ का बेटा ही निकला हत्याकांड का आरोपी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों के लिए तीन दिनों तक खुला रहेगा कर्नाटक का राजभवन
अयोध्या में मुस्लिम महिलाओं ने तैयार किए हजारों झंडे, सशक्तीकरण के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी का आभार