खेल डेेस्क। आईपीएल 2025 में पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स की हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईपीएल 2025 के 42वें मैच में अब उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना कना पड़ा है।
इस हार के साथ ही राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। राजस्थान रॉयल्स की ये नौ मैचों में सातवीं हार है। उसे केवल दो मैचों में ही जीत मिली है। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम किया।
उन्होंने आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर छक्का जड़कर ये उपलब्धि अपने नाम की। यशस्वी जायसवाल के नाम अब आरसीबी के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पारी की पहली गेंद पर छक्का जमाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले विराधी टीम के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
जायसवाल ने ये उपलब्धि करवाई अपने नाम दर्ज
मयंक अग्रवाल और विराट कोहली आरसीबी की ओर से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पारी की पहली गेंद पर छक्का लगा चुके हैं। वहीं राजसथान रॉयल्स के जायसवाल आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं,जिन्होंने तीन बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया है। वह पारी की पहली गेंद पर एक से ज्यादा बार छक्का जड़ने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं। आरसीबी के खिलाफ खेल गए मैच मेंयशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में 49 रन बनाए। इस पारी में जायसवाल ने सात चौके और तीन छक्के जड़े।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
निफ्टी में 200 मूविंग एवरेज के आसपास क्लोज़िंग, आगे भी कमज़ोरी की संभावना, देखिये सोमवार को कैसा रह सकता है बाज़ार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीचारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को परखने पहुंचे ऋषिकेश
जम्मू-कश्मीर में सेना प्रमुख और कमांडर्स की अहम बैठक, आतंकवाद पर चोट की तैयारी
हाथ में कुल्हाड़ी लेकर दहाड़े 'वेगड़ा जी', 'केसरी वीर' से सुनील शेट्टी का फर्स्ट लुक आया सामने
NSE Will Provide Financial Assistance To Pahalgam Attack Victims Families : पहलगाम में मारे गए लोगों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देगा एनएसई