Top News
Next Story
Newszop

Maharashtra: रात को लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म, भाई को...

Send Push

By Hanuman Kasotiya

इंटरनेट डेस्क। देश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। किसी न किसी राज्य से ऐसी खबरें रोजाना सुनने को मिल ही जाती है। अब ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के ठाणे शहर से आया है है। यहां पर एक 17 साल की लडक़ी से बलात्कार की घटना का खुलासा हुआ है। इस मामले में पीडि़ता के परिजनों ने चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामला दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

खबरों के अनुसार, ये मामला 6 अक्टूबर की रात का है। इस दिन करीब 11 बजे ठाणे शहर के माजीवाड़ा और साकेत के बीच लडक़ी अपने भाई के साथ जा रही थी। इस दौरान चार लोगों ने दोनों को धमका कर मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने भाई को भगाकर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। उन्होंने इसके बाद लडक़ी को इस बात की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। इसके बाद पीडि़ता ने घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी।

इन तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
परिवार के लोगों ने मंगलवार को कपूरबावड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिनकी पहचान योगेश मल्लिंगे (21), परशुराम लकड़े (28) और ओमकार पाटकर (22) के रूप में की है। चौथा आरोपी अविनाश धोत्रे अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस जल्द ही इसे भी गिरफ्तार कर सकती है।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now