इंटरनेट डेस्क। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 81 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान कम से कम 64 लोगों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है।
खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी कि लगभग 2,500 पुलिस और सैनिकों ने मंगलवार को रियो डी जेनेरियो में एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और तस्कर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 64 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल है।
सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी कि इस अभियान में 2,500 से ज्यादा सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे। अभियान की योजना की एक साल से भी अधिक समय से बनाई जा रही थी। अभियान जारी रहने पर हताहतों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

बिहार में बदलाव की बयार है, जनता को मिलेगी नई सरकार : कन्हैया कुमार

मोदी का यमुना से कोई लेना-देना नहीं है, छठ पूजा को लेकर राहुल गांधी ने ऐसे साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी का समुद्री दृष्टिकोण भारत की वैश्विक महत्वाकांक्षा को दर्शाता है: वीसी आईएमयू

गठियाˈ अस्थमा और कब्ज का अचूक इलाज है जिमीकंद. जानिए कैसे करता है ब्लॉकेज और कैंसर कोशिकाओं का खात्मा﹒

गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को गुजरात प्रशासनिक सुधार आयोग की पांचवीं रिपोर्ट सौंपी गई




