Astrology
Next Story
Newszop

Sharad Purnima 2024 शरद पूर्णिमा पर इस उपाय से मिलेगा लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान

Send Push

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। पूर्णिमा तिथि माता लक्ष्मी को समर्पित होती है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी होता है।

image

पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है इसी दिन माता लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुई थी। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन देवी साधना करने से धन धान्य की कमी नहीं रहती है और जीवन में खुशहाली आती है। शरद पूर्णिमा के दिन ही चंद्रमा धरती के सबसे करीब होता है, इस साल शरद पूर्णिमा का त्योहार 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ ही अगर खीर के कुछ आसान उपायों को किया जाए तो लाभ मिलता है और भगवान चंद्र देव की भी कृपा बरसती है तो आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं। 

image

खीर के आसान उपाय—
शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें इसके बाद देवी मां को चावल की खीर का भोग लगाएं और इसे आकाश के नीचे चंद्रमा की रौशनी में रख दें। अगली सुबह स्नान आदि करने के बाद पूजा पाठ करें फिर इस खीर को प्रसाद के तौर पर ग्रहण करें माना जाता है कि इस खीर का सेवन करने से तन और मन दोनों निरोगी हो जाता है।

image

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा को मन का कारक माना गया है और चंद्रमा औषधियों का स्वामी भी है ऐसे में शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है साथ ही धरती के सबसे निकट भी होता है और और अपनी औषधियुक्त दिव्य किरणों को पृथ्वी पर बरसाता है। चंद्रमा की ये दिव्य किरणें मनुष्य पर जब पड़ती है तो उसे मन की शांति और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। 

image

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now