Photos
Next Story
Newszop

इस दिशा में कभी भी न बनायें सीढ़ी के नीचे पूजाघर,माना जाता है अशुभ

Send Push

 लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,क्या आप जानते हैं कि अगर घर की सीढ़ियों के नीचे कुछ रखा जाए तो यह वास्तु दोष होता है। इसके अलावा भी कई ऐसी गलतियां हैं जो हम घर में सीढ़ियां बनवाते समय ध्यान नहीं रखते, जो आगे चलकर वास्तु दोष बन जाती है और फिर घर पर नकारात्मक ऊर्जा हावी हो जाती है। कभी-कभी परिवार की प्रगति में भी बाधा आती है।ज्योतिषाचार्य पंकज पाठक बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार परिवार की सुख-शांति बनाए रखने के लिए घर का हर कोना महत्वपूर्ण होता है। इसका असर व्यक्ति की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक स्थिति पर पड़ता है। इसी कारण से हर कोई वास्तु के अनुसार दिशा का निर्धारण करके ही घर का निर्माण कराता है।इसी क्रम में कई बार घर में जगह कम होने के कारण हम सीढ़ियों के नीचे कुछ न कुछ बनवा लेते हैं। हमारा मानना है कि हमने खाली जगह का बेहतर उपयोग किया है। लेकिन वास्तु के अनुसार यह एक बड़ा दोष है। इससे ना सिर्फ घर की तरक्की बल्कि सुख-शांति भी भंग हो सकती है। इसके अलावा सीढ़ियों के नीचे कबाड़ रखना भी गलत है।

सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न बनाएं ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कभी भी पूजा घर, बाथरूम, किचन नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। साथ ही सीढ़ियों के नीचे कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है. अगर आप सीढ़ियों के नीचे पानी का नल लगा रहे हैं तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि वहां पानी बेवजह न बहे, अगर ऐसा होता है तो घर में पैसा नहीं रुकता है।

कूड़ेदान न रखें, पारिवारिक तस्वीरें न लगाएं
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कभी भी कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से भारी दोष लगता है। सीढ़ियों के नीचे कभी भी पारिवारिक तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ता है।

इस दिशा में सीढ़ियाँ होना शुभ होता है
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सीढ़ियां बनाने के लिए सबसे अच्छी दिशा दक्षिण-पश्चिम मानी जाती है। इसके अलावा पूर्व से पश्चिम की ओर जाने वाली सीढ़ी भी बनाई जा सकती है। अगर आप अपने घर में कोई भी चीज वास्तु शास्त्र के अनुसार रखते हैं तो यह आपके लिए शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। घर में सुख-शांति बनी रहती है.

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now