Top News
Next Story
Newszop

पावर फुल ईंजन के साथ Toyota Hilux को तक्कार देने आ रहा Kia Tasman PickUp, लॉन्च डेट के साथ जाने क्या कुछ मिलेगा खास

Send Push

ऑटो न्यूज़ डेस्क - दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Kia Motors दुनिया के कई देशों में कई शानदार कारें, MPV और SUV पेश करती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी जल्द ही ग्लोबल लेवल पर नए Pickup Truck को पेश करने की तैयारी कर रही है। किस तरह की क्षमता के साथ Pickup Truck को पेश किया जाएगा। क्या इसे भारतीय बाजार में भी लाया जा सकता है? Kia के Pickup Truck से किसे सबसे ज्यादा चुनौती मिलेगी? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Kia Tasman Pickup को किया जाएगा पेश
Kia जल्द ही Pickup Truck सेगमेंट में Kia Tasman को पेश करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसे 29 अक्टूबर 24 को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। इसमें बेहद पावरफुल इंजन दिया जाएगा और इसे ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ भी लाया जा सकता है।

कितना पावरफुल होगा इंजन
जानकारी के मुताबिक इसमें 2.2 लीटर क्षमता का इंजन दिया जाएगा। जो इसे 199 हॉर्स पावर की ताकत देगा। इसके अलावा इसमें तीन लीटर का V6 टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। वहीं, पिकअप ट्रक में ऑफ-रोडिंग क्षमता भी दी जाएगी।

सबसे पहले कहां बेचा जाएगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पिकअप ट्रक को किआ सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में पेश करेगी। इसके बाद इसे ऑस्ट्रेलिया में ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के बाद इसे दुनिया के कई देशों में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। जिसमें मिडिल ईस्ट, साउथईस्ट एशिया, साउथ कोरिया, साउथ अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं। उम्मीद है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में भी ला सकती है। लेकिन इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

हाल ही में लॉन्च हुई हैं दो कारें
किआ भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो पर काफी ध्यान दे रही है। कंपनी ने हाल ही में देश में किआ कार्निवल और किआ ईवी9 को लॉन्च किया है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए किआ तस्मान के साथ-साथ कई अन्य वाहनों को भी देश में लाएगी। किआ के इस पिकअप ट्रक को दुनिया के कई देशों में पेश किया जाएगा। ऐसे में टोयोटा हिलक्स को इससे सबसे बड़ी चुनौती मिल सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now