Top News
Next Story
Newszop

अजब-गजब फैंस! 1,600KM साइकिल चलाकर Allu Arjun से मिलने पहुंचा उनका जब्र फैन, इन स्टार्स के फैन्स ने भी पार की दीवानगी की हदे

Send Push

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दीवानगी उनके फैंस में हमेशा देखने को मिलती है। यही वजह है कि फैंस भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इसका एक सबूत हाल ही में देखने को मिला जब सुपरस्टार का एक दीवाना फैन उत्तर प्रदेश से साइकिल चलाकर हैदराबाद पहुंचा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि भले ही अल्लू अर्जुन अब तक किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए हों, लेकिन उत्तर भारत में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। लोग उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच उनके एक फैन ने दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए उनसे मिलने के लिए यूपी की सीमा पार कर आंध्र प्रदेश पहुंच गया। यह इमोशनल वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



1,600 किमी साइकिल चलाकर पहुंचा फैन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला एक युवक अपने पसंदीदा एक्टर अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए 1,600 किमी से ज्यादा का सफर तय करके हैदराबाद पहुंचा। युवक ने यह सफर साइकिल से पूरा किया। इस दौरान सुपरस्टार भी अपने फैंस से मिलने से खुद को रोक नहीं पाए। युवक ने अल्लू अर्जुन से मुलाकात की और उन्हें एक पौधा भी गिफ्ट किया। इस वीडियो को एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं अल्लू अर्जुन से मिलने के बाद फैन ने भी सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया है। फैन ने कहा, 'आखिरकार मैं अपने असली हीरो अल्लू अर्जुन से मिला। वह वाकई बहुत ही विनम्र और बहुत प्यारे हैं। मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। उन्हें फिल्मों में देखना एक अलग बात है और उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलना एक बहुत ही भावुक अनुभव है। फैन ने आगे कहा, 'मेरे माता-पिता और मेरे फॉलोअर्स के सपोर्ट की वजह से आखिरकार मैंने अपना सपना पूरा कर लिया। मैं अपने हीरो से मिलकर बहुत खुश हूं।'

image
फैंस पहले भी कर चुके हैं पागलपन की हदें पार
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कोई फैन अल्लू अर्जुन से मिलने उनके घर पहुंचा हो। इससे पहले भी कई बार फैन्स अपने सुपरस्टार से मिलने के लिए पागलपन की हदें पार कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि एक बार वह कुछ पत्रकारों के साथ बैठे थे, तभी उनका एक फैन चुपचाप उनके घर में घुस गया और स्विमिंग पूल में नहाने लगा।

पकड़े जाने पर फैन ने कहा कि वह बस उसी स्विमिंग पूल में नहाना चाहता था जिसमें सुपरस्टार नहाते हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी उनके फैंस से जुड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन के जन्मदिन के मौके पर उनकी एक फीमेल फैन पहुंची थी। उसने अपने दिल पर एक्टर के नाम का टैटू बनवाया था। प्रियंका चोपड़ा की फीमेल फैन ने एक्ट्रेस से मांग की थी कि प्रियंका उनके हाथ पर ऑटोग्राफ दें। इसके बाद फैन ने वही ऑटोग्राफ टैटू बनवा लिया।

Loving Newspoint? Download the app now