Next Story
Newszop

सूर्य और शनिदेव की कृपा से चमकेगा मूलांक 1 और 2 का भाग्य, 3 मिनट के इस वीडियो में देखे अन्य मूलांकों का भविष्य

Send Push

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के जन्मांक के आधार पर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। जन्मतिथि के अंकों के योग से आप अपना जन्मांक जान सकते हैं, जो 1 से 9 तक होता है। आज 28 जून, शनिवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। ऐसे में आज सभी जन्मांक वाले लोगों पर सूर्य का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज शनिवार है, जिसका स्वामी ग्रह शनि है और शनि का अंक 8 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। वहीं मूलांक 8 वालों को कुछ परेशानियों और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। इससे मानसिक तनाव बढ़ने की भी संभावना है। आइए विस्तार से जानते हैं 28 जून का अंक ज्योतिष फल, मूलांक 1 से 9 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है पूरा दिन।


मूलांक 1
मूलांक 1 वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके बात करने के तरीके में भी विनम्रता दिखेगी, जिससे आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। साथ ही, वे आपके पास बैठकर सहज महसूस करेंगे। लेकिन आपको आज अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना होगा, अन्यथा भविष्य में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सरकारी अधिकारियों से संबंध बनाना लाभदायक रहेगा। आपको अपने माता-पिता के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मूलांक 2
आज अंक 2 वाले लोग किसी विषय को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। लेकिन आपको अपनी भावनाओं को संतुलित रखना होगा। परिवार के सभी सदस्यों से आपको खूब प्यार मिलेगा, जिससे भावुकता अधिक बढ़ सकती है और मन हल्का रहेगा। आज माता का आशीर्वाद मिलने से आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। व्यापार करने वालों के लिए आज निवेश करना उत्तम साबित हो सकता है। उपाय के तौर पर सुबह भगवान शिव को जल अर्पित करें, इससे बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है। 

मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने पर चर्चा या विचार कर सकते हैं। व्यापार के मामले में आपको बड़े पैसों के लेन-देन से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी ज्ञानवर्धक बातें सभी को पसंद आएंगी और वे आपकी तारीफ करेंगे। आपकी सलाह भी उन्हें अच्छी लगेगी, जिससे वे आपकी ओर आकर्षित होंगे। लेकिन जरूरत पड़ने पर किसी को सलाह जरूर दें। आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है। 

मूलांक 4 
मूलांक 4 वालों को आज भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको कोई भी काम सोच-समझकर करना होगा, अन्यथा आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे चिंता बढ़ने की संभावना है। माता की अचानक तबीयत खराब होने से कोई शारीरिक समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी जांच करवाएं और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इसके चलते आज आपका काम में भी कम मन लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को भी आज सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। 

मूलांक 5 
अंक 5 वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि का अच्छे से इस्तेमाल करने से आपको सफलता मिल सकती है और आप दूसरों से कुछ अलग कर पाएंगे। आज आपको धन कमाने के कई अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजना बनाकर कोई काम शुरू करना फायदेमंद हो सकता है। आप अपने काम को आगे बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं।

मूलांक 6
आज मूलांक 6 वाले लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ स्नेह से पेश आना होगा। इससे दिन अच्छा बीतेगा और माहौल खुशनुमा रहेगा। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि सीने में दर्द या इससे जुड़ी कोई समस्या भी आपको परेशान कर सकती है। अगर कार्यक्षेत्र में आपको कोई परेशानी आ रही है तो कोई महिला आपकी मदद कर सकती है। अगर आप व्यापार में कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज से इसकी शुरुआत करना शुभ हो सकता है। इससे आपको पूरा फल अवश्य मिलेगा।

मूलांक 7
आज मूलांक 7 वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिससे चिंता बढ़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं और आपको बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है। ऐसे में कोई भी बात सोच-समझकर बोलें, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। परिवार में मां और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। उपाय के तौर पर आप चावल की खीर बनाकर परिवार के सदस्यों को खिला सकते हैं। 

मूलांक 8
आज मूलांक 8 वाले लोगों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी महत्वपूर्ण काम को फिलहाल टाल देना ही बेहतर होगा, अन्यथा आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक और आर्थिक सुख में भी कमी आ सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपका मानसिक तनाव भी काफी बढ़ सकता है। ऐसे में थोड़ा ध्यान और योग पर ध्यान दें। आस-पड़ोस या कार्यस्थल पर किसी अनावश्यक विवाद में न पड़ें। कार्यस्थल पर आपका काम ठीक से नहीं होगा, जिससे लोग आपकी कमियां निकाल सकते हैं। इसके कारण कोई बड़ी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

मूलांक 9
आज मूलांक 9 वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो छोटी सी बात भी बड़ी बन सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने भाइयों के साथ जमीन या प्रॉपर्टी के बारे में चर्चा या विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, नहीं तो पैसा फंस सकता है। कोई भी काम करने से पहले अपने भाइयों की सलाह जरूर लें।

Loving Newspoint? Download the app now