कार न्यूज़ डेस्क - त्योहारी सीजन में नई मारुति सुजुकी बलेनो खरीदना चाहते हैं? लेकिन अभी अगर आपके पास नई बलेनो खरीदने के लिए पैसे कम हैं, तो कोई बात नहीं, आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप 4 लाख रुपये से भी कम में मारुति बलेनो खरीद सकते हैं। आप समझ गए होंगे कि 4 लाख रुपये से कम में आपको नई बलेनो नहीं मिलेगी, ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं जहां आपको कम कीमत में सेकेंड हैंड कारें मिल सकती हैं। आज हम आपको मारुति सुजुकी के यूज्ड कार प्लेटफॉर्म Truevalue पर उपलब्ध सेकेंड हैंड बलेनो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं 3 लाख 80 हजार रुपये में बिकने वाली बलेनो कितनी पुरानी है और यह कितनी चल चुकी है?
मारुति सुजुकी बलेनो कितनी पुरानी है?
Truevalue पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आपको इस यूज्ड कार का 2017 मॉडल मिलेगा और यह हैचबैक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। जैसा कि आप जानते हैं कि दिल्ली में पेट्रोल कार को 15 साल तक चलाया जा सकता है, इसलिए देखा जाए तो आप इस 2017 मॉडल को 2032 तक चला सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप इस कार को खरीदते हैं, तो आपके पास इस कार को चलाने के लिए 8 साल हैं।
इस कार का डेल्टा वेरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध है। TrueValue पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस कार को 75,120 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है। फर्स्ट ओनर के साथ आने वाली इस कार के साथ आपको कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलेंगे जैसे 6 महीने की वारंटी, TrueValue की तरफ से तीन फ्री सर्विस भी दी जाएंगी। वेबसाइट पर इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इस कार के साथ इंश्योरेंस मिलेगा या नहीं।
भारत में मारुति सुजुकी बलेनो की कीमत
मारुति सुजुकी की इस हैचबैक की कीमत 6.60 लाख (एक्स-शोरूम) से लेकर 9.80 लाख (एक्स-शोरूम) तक है। बलेनो के नए डेल्टा वेरिएंट की कीमत 7.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, ऐसे में आप इस पुराने मॉडल पर लाखों की बचत कर सकते हैं। सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले गाड़ी के सभी दस्तावेजों की खुद जांच कर लें। गाड़ी और दस्तावेजों की जांच किए बिना भुगतान करने की गलती न करें। यह खबर सिर्फ जानकारी के लिए है।
You may also like
उप्र में खान-पान की चीजों में मानव अपशिष्ट मिलाना हाेगा संज्ञेय अपराध, शीघ्र आएगा कठोर कानून : मुख्यमंत्री याेगी
सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
रायपुर : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्ति पर भाजपा ने कसा तंज
मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामायण पाण्डेय को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
सहारनपुर में रोटी पर थूकते हुए वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
सांकेतिक डीएम बनी काजल, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
विवाहिता को जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में पति समेत छह पर केस दर्ज
ये Gaming Mouse आपकी गेमिंग स्पीड को करेंगे रॉकेट जैसा तेज, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में धड़ाम हो गया आसमान चढ़ा दाम
भारत में बनेगी परमाणु पनडुब्बियां, चीन को समुद्र में घेरेगी मोदी सरकार की ये खास योजना!
स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म करना चाहती हैं भूमि पेडनेकर
Sharad Purnima Mahatva in Hindi: क्यों मनाई जाती है शरद पूर्णिमा, क्या है इसका धार्मिक महत्व, जानें शरद पूर्णिमा की परंपरा और मान्यताएं
नकली दवाओं के खिलाफ भारत सरकार की मुहिम तेज, जानें क्या है स्वास्थ्य मंत्रालय की योजना?
तीन कारणों से बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को होगा सबसे बड़ा फायदा…
बहराइच में सीएम योगी की सख्ती से उपद्रवी बेदम, स्थिति सामान्य
Sharad Purnima Puja Vidhi: शरद पूर्णिमा की पूजा विधि, सामग्री लिस्ट और शुभ मुहूर्त यहां जानें
Sharad Purnima Vrat Katha 2024: शरद पूर्णिमा के दिन कौन सी कथा पढ़नी चाहिए? यहां जानिए इस पर्व की पौराणिक कहानी
राजस्थान की रेत में दफन प्रेम की दास्तान, वीडियो में देखें मूमल की अधूरी प्रेम कहानी
Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा की रात को चांद की रौशनी में क्यों रखते हैं खीर, वीडियो मे जानें इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
आने वाली तिमाही में ग्रामीण मांग में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी: निपुण मेहता
झारखंड की जनता गठबंधन को देगी जनादेश, विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार : राजेश ठाकुर