Top News
Next Story
Newszop

शरद पूर्णिमा पर इन चीजों के दान से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, बढ़ेगी धन संपदा

Send Push

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है लेकिन शरद पूर्णिमा सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है जो कि माता लक्ष्मी की साधना आराधना को समर्पित दिन होता है इस दिन देवी साधना उत्तम फल प्रदान करती है और दुख संकट को दूर कर देती है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन ही चंद्रमा धरती के सबसे अधिक करीब होता है और अमृत वर्षा करता हैं।

image

इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अगर कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है और अपनी कृपा बरसाती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि शरद पूर्णिमा पर किन चीजों का दान आपको धनवान बना सकता है तो आइए जानते हैं। 

image

शरद पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा के पावन दिन पर गरीबों और जरूरतमंदों को चावल का दान जरूर करें। माना जाता है कि ऐसा करने से अन्न की कमी दूर हो जाती हैं इसके अलावा इस दिन गुड़ का दान करना भी अच्छा होता है साथ ही आप वस्त्र, धन आदि का भी इस दिन दान कर सकते हैं ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों से शीघ्र ही छुटकारा मिल जाता है।

image

शरद पूर्णिमा पर दीप दान करना भी अच्छा होता है। इस दिन दीपक जलाकर उसे जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से सुख समृद्धि और संपन्नता भी बनी रहती है इसके अलावा इस दिन घर में खीर बनाएं और इसका दान करें ऐसा करना उत्तम माना जाता है इससे मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

image

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now