Rohini CRPF school Blast: दिल्ली के रोहिणी इलाके में CRPF स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था भाजपा की केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। आज दिल्ली का मुंबई जैसा हाल हो गया है। रोज-रोज गैंगस्टर द्वारा जबरन वसूली की खबरें आ रही हैं और आज स्कूल के बाहर ब्लास्ट हो गया है।
मुख्यमंत्री आतिशी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, दिल्ली में कानून-व्यवस्था भाजपा की केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। भाजपा अपना 99% समय चुनी हुई सरकार के काम रोकने में लगाती है। आज दिल्ली में वो हाल हो गया है जो एक समय में मुंबई में होता था। कल शाम को वेलकम इलाके में 60 राउंड गोलियां चली हैं। रोज-रोज गैंगस्टर द्वारा ज़बरन वसूली की खबरें आती हैं। आज एक स्कूल के बाहर ब्लास्ट हो गया। उन्होंने कहा, दिल्ली में ये क्या हो रहा है? भाजपा केवल दिल्ली सरकार के काम रोकने में लगी है और अपना एक भी काम नहीं कर रही है।
सीआरपीएफ स्कूल के बाहर मिला सफेद पाउडर
बता दें, दिल्ली में रविवार की सुबह रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में हुए ब्लास्ट मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसियों को यहां से एक वायर नुमा चीफ मिली है। इसके अलावा ब्लास्ट वाली जगह से सफेद पाउडर भी बरामद किया गया है। पाउडर के सैंपल FSL और NSG टीम द्वारा इकट्ठा किए गए हैं। उधर, गृह मंत्रालय इस मामले की जांच NIA को सौंप सकती है। अधिकारियों को संदेह है कि दिल्ली में कोई बड़ी साजिश रची जा रही है। उधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
वेलकम इलाके में कई राउंड फायरिंग
इससे पहले शनिवार की शाम दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसमें करीब 17 राउंड फायरिंग की गई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना में 22 वर्षीय महिला घायल हो गई जिसकी पहचान इफरा के तौर पर हुयी है। पुलिस के मुताबिक जींस बनाने वाले दो समूहों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर शाम करीब साढ़े चार बजे झगड़ा हुआ। दोनों तरफ से करीब 17 राउंड गोलियां चलीं। इफरा घटनास्थल के पास ही खड़ी थी और उसे सीने में गोली लग गयी।
You may also like
नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई द्वारा आयोजित चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप का छठा दिन
नायब सिंह सैनी कल हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
हमें ऋषभ पंत को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है: रोहित शर्मा
IND A vs UAE Dream11 Prediction: तिलक वर्मा को बनाएं कप्तान, ये 4 घातक गेंदबाज़ ड्रीम टीम में करें शामिल
बिहार के गया में बौद्ध भिक्षु के रूप में रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार