Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनों-दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी पटना सहित अन्य शहरों में सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस की जा रही है। सीतामढ़ी और मधुबनी जैसे कुछ जिलों में तो सुबह कोहरा भी छा रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से कुछ गर्मी भी महसूस होती है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, हवा की दिशा में बदलाव के कारण ऐसा हो रहा है। अब पछुआ हवा की जगह पूर्वा हवा चल रही है, जिससे हवा में नमी बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है।
कुल मिलाकर बिहार में मौसम खुशनुमा बना हुआ है, लेकिन लोगों को सलाह दी गई है कि वे बदलते मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, ताकि बीमार पड़ने से बच सके। मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। पूर्वा हवा चलने के कारण आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में हल्की सी गिरावट देखने को मिल सकती है। शाम से लेकर अगली सुबह तक मौसम ठंडा रहेगा। हवा की रफ्तार 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।
बता दें कि आज बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पटना, गया और पूर्णिया में आंशिक रूप से बादल छाए हैं।
कल कैसा रहा मौसम?
कल (17 अक्टूबर) बिहार में सबसे कम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस डेहरी, मोतिहारी और पूसा में दर्ज किया गया था। पटना का न्यूनतम तापमान भी गिरकर 24.2 डिग्री सेल्सियस हो गया था। वाल्मीकि नगर, गोपालगंज, जीरादेई और बक्सर में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा था। वहीं, अधिकतम तापमान बेगूसराय में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सा