Top News
Next Story
Newszop

लाइव शो में प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas पर लगाया गया लेजर से निशाना, स्टेज से दौड़ते दिखे सिंगर

Send Push

Nick Jonas Viral Video: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। निक अपने दोनों भाइयों के साथ अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट करते हैं। उनके शोज की टिकट हाउसफुल होती है। हॉलीवुड सिंगर के कॉन्सर्ट का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी जान खतर में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है। वीडियो में निक अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ लाइव परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसी दौरान निक के फॉरहेड पर एक शख्स ने लेजर ने निशाना बनाया। ये भी पढ़ें-

सिंगर अपने ऊपर लेजर प्वाइंट होते हुए देखकर घबरा गए और स्टेज छोड़कर भाग गए। उसी दौरान उन्होंने सिक्योरिटी की तरफ भी इशारा किया। निक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये डरावना है। दूसरे यूजर ने लिखा, भगवान का शुक्र है कि निक बिल्कुल ठीक हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, ये किसी के लिए भी डराने वाला अनुभव हो सकता है।


निक पर किसी ने बनाया लेजर से निशाना


अभी तक निक ने इस घटना पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। निक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। सिंगर अक्सर अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं, निक की पत्नी प्रियंका की बात करें तो उनके पास कई बिग बजट प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस द ब्लफ और स्पाई थ्रिलर सिटाडेल में नजर आएंगी।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now