Delhi BJP state president hospitalized: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है वीरेंद्र सचदेवा की सुबह तबियत बिगड़ने पर RML अस्पताल में भर्ती करवाया गया है बताते हैं कि कि उन्हें स्किन इंफेक्शन बढ़ गया है भाजपा अध्यक्ष को खुजली और सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
गौर हो कि हर साल छठ पर्व के आस-पास यमुना का प्रदूषण चर्चा में रहता है इसे लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को 'आप' सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया था उन्होंने आईटीओ घाट पर यमुना में डुबकी लगाई, वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी को यमुना में डुबकी लगाने का न्योता दिया था लेकिन वे नहीं पहुंचे, वीरेंद्र सचदेवा ने अकेले ही डुबकी लगाई थी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को तेज खुजली और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनका ऐसा कोई स्वास्थ्य इतिहास नहीं है: दिल्ली भाजपा
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2024
(तस्वीर सोर्स - दिल्ली भाजपा) pic.twitter.com/alioyMuqjg
उनको एलर्जी और अन्य समस्याएं सामने आई
उसके बाद ही उनको एलर्जी और अन्य समस्याएं सामने आई हैं, ये समस्या होने पर वो राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर 8500 करोड़ रुपये के यमुना सफाई घोटाले का आरोप लगाते हुए यमुना में डुबकी लगाई थी, इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना की थी। गंदे पानी के संपर्क में आने से वीरेंद्र सचदेवा के शरीर पर लाल चकत्ते हो गए और वे स्किन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी के आने के लिए खास तैयारी की थी
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था 'छठ का पर्व नजदीक है और सभी छठ व्रती यहीं यमुना में डुबकी लगाएंगी, आपने यमुना की सफाई का वादा किया था और 8500 करोड़ का बजट भी आवंटित किया था,अब समय आ गया है कि आप खुद आकर डुबकी लगाएं' बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी के आने के लिए खास तैयारी की थी, रेड कार्पेट बिछाई गई थी, जिस पर चलकर उन्हें यमुना में डुबकी लगानी थी।
हालांकि, दोनों नेता वहां नहीं पहुंचे, इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा ने अकेले यमुना में डुबकी लगायी हाथ जोड़ते हुए डुबकी लगाते हुए कहा, 'मैं यमुना जी से माफ़ी मांगता हूं, उनसे किए गए वादे पूरे नहीं हुए और आज भी यमुना की हालत जस की तस बनी हुई है'
ये भी पढ़ें-
'यमुना सफाई प्राधिकरण का गठन किया जाएगा'
सचदेवा ने वादा किया कि अगर बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव जीतती है, तो वे यमुना घाट का विकास अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर करेंगे और इसके लिए यमुना सफाई प्राधिकरण का गठन किया जाएगा।
You may also like
काशी में शिव भजन पर ग्रीन क्रैकर शो व लेजर शो का दिखेगा अलौकिक संगम
गुरमीत चौधरी ने मार्शल आर्ट सेशन में दिखाई अपनी फिटनेस
'माफ करें हम…' ऐश्वर्या से तलाक की बात पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी
Jhunjhunu ऑक्सीजन प्लांटों की उखंडी सांसें, कहीं लटके ताले तो कहीं तकनीकी खराबी
NSCL: 188 पदों की इस भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई