Next Story
Newszop

पुलिस की आपरेशन तलाश ने लौटाई 52 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान

Send Push

धमतरी, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । पुलिस की आपरेशन तलाश ने 52 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है, जो परिवार के सदस्यों के गुम होने से लंबे समय से चली गई थी। भले ही गुम हुए लोगों को ढूंढना पुलिस के लिए चुनौतियां भरा रहा, लेकिन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियाें को अब इन परिवारों से दुआएं मिल रही है, इससे पुलिस अधिकारी व जवानों को सुकून मिल रहा है। साथ ही इस तरह के कई अन्य सेवाभावी कार्याें को करने जोश व जुनून पैदा हो रही है।

जिलेभर के थाना क्षेत्रों से गुम हुए महिला, पुरूष, युवक-युवती, बच्चे समेत अन्य वर्गाें को ढूंढने में एसपी सूरज सिंह परिहार का फार्मूला रंग लाई। इन लोगों को ढूंढने जिलेभर के थाना के लिए स्पर्धा की घोषणा की, तो गुम इंसानाें को ढूंढने में तेजी आई और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने गुम इंसानों को ढूंढने पूरी ताकत झोंक दी, ताकि उनके कड़ी मेहनत के लिए उनके थाना का नाम रोशन हो सके और थाना पुरस्कार जीत सके।

इस स्पर्धा के लिए पुलिस प्रशासन ने आपरेशन तलाश चलाई। एक जून से 30 जून तक अभियान चला। इस पूरे अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी व जवानों ने जिलेभर से गायब हुए 52 महिला,पुरुष, बालिका समेत अन्य को ढूंढा और उनके परिजनों से मिलाया। यह पल पुलिस अधिकारी व जवानों के लिए सौभाग्य का पल रहा। गुम इंसानों के स्वजनों ने उनका आभार माना। दुआएं दी। इससे पुलिस जवानों का सीना चौड़ा हो गया और भविष्य में भी इस तरह के अच्छे कार्याें को करने के लिए हौसला बढ़ा।गुम इंसानों को ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में थाना कोतवाली प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय भखारा व कुरूद थाना तृतीय स्थान पर रहे। स्पर्धा जीतने वाले थाना को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गुम इंसानों को ढूंढने पुलिस ने इस अभियान के दौरान तकनीकी विश्लेषण, इंटरनेट मीडिया इनपुट्स, परिजनों से प्राप्त जानकारी और सघन तहकीकात के माध्यम से यह सफलता अर्जित की है। विभिन्न जिलों एवं राज्यों से पतासाजी कर कुल पांच बालिकाएं, 37 महिलाएं एवं 10 पुरुष ढूंढे हैं। जिसमें कोतवाली एवं भखारा थाने द्वारा 10-10 तथा कुरूद थाना ने नौ गुम इंसानों को ढूंढा है। अन्य थाना क्षेत्रों में शेष 23 व्यक्तियों को खोज निकाला गया है।

अभियान के दौरान सामने आए कुछ मामलों में गुमशुदगी के पीछे इंटरनेट मीडिया और पारिवारिक विवाद जैसी संवेदनशील वजहें सामने आईं है। जैसे कुछ महिलाओं ने इंस्टाग्राम,फेसबुक के माध्यम से हुई दोस्ती के चलते किसी अनजान व्यक्ति से मिलने के लिए घर छोड़ दिये थे। अन्य कुछ महिला बहकावे में आकर विवाह के उद्देश्य से बाहर चली गई थी। महिला,पुरुष जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, अन्य क्षेत्रों में भटक रही थी। कुछ महिलाएं स्वजनों के डांट-फटकार से नाराज होकर दूसरे प्रदेश चली गई थी।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Loving Newspoint? Download the app now