भोपाल, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय यादव ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुषांगिक संगठनों के कार्य में समर्पित करते हुए राष्ट्र सेवा में योगदान दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने ब्रह्मानंद यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. यादव ने अपना जीवन शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित किया। देवड़ा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत
You may also like
एनसीईआरटी की किताब में मुस्लिम शासकों के चित्रण पर विवाद, जानिए कैसे देख रहे हैं इतिहासकार
बिहार में जल्द शुरू होगी शिक्षक भर्ती, महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण
बिहार : अस्पताल में भर्ती चंदन मिश्रा को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन: बाढ़ में बहे काग़ज़, बीएलओ पर दबाव और नाम कटने का डर
महिला वनडे में सबसे घातक जोड़ी बनी मंधाना-रावल, रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड