रांची, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) झारखंड शाखा की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा के सभापति रबीन्द्र नाथ महतो ने झारखंड से सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल के संबंध में बैठक के दौरान चर्चा की।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की आगामी सम्मेलन के संबंध में उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर, 2025 तक सीपीए का 68वां सम्मेलन बारबाडोस में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में झारखंड विधानसभा से जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के बारे में कार्यकारिणी की बैठक के दौरान गहनता से विचार विमर्श किया गया।
कार्यकारिणी की बैठक में प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा सह सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा के माणिकलाल हेम्ब्रम के अलावा सदस्य नवीन जयसवाल, दशरथ गगराई, नीरा यादव और अनन्त प्रताप देव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
अजमेर शरीफ दरगाह में है चमत्कारी दुआओं के साथ भूत-प्रेतों के रहस्यों का अजीब संगम, वीडियो में जानिए रौंगटे खड़े करने वाली घटनाएं
डोनाल्ड ट्रंप की मां मैरी ऐनी की कहानी, स्कॉटिश द्वीप से न्यूयार्क तक कैसे पहुंचीं
थाईलैंड-कंबोडिया की लड़ाई मुझे भारत-पाक की याद दिला रही... ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं से की बात, बड़ा ऐलान
बिहार के बोधगया में वियतनाम के यूट्यूबर्स आपस में क्यों उलझ रहे हैं?
एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 14 सितंबर को होगा