Next Story
Newszop

एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी से मुंबई की उड़ान रद्द, यात्रियों का हंगामा

Send Push

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}कच्छ, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । एयर इंडिया विमानों में लगातार खराबी की खबरें आने के क्रम में बुधवार को गुजरात के भुज हवाई अड्डे पर मुंबई जाने वाली उड़ान रद्द करनी पड़ी। मुंबई से यह फ्लाइट करीब एक घंटे विलंब से भुज पहुंची थी। नतीजतन 182 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा किया। भुज हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया का यह विमान मुंबई से आज सुबह 8.30 बजे के बजाय 9.30 बजे भुज हवाई अड्डे पर पहुंचा।इसी विमान को फिर मुंबई लौटना था, इसलिए विमान की प्रतीक्षा कर रहे 182 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटा देरी से भुज पहुंचने के कारणों में तकनीकी खामी बताई गई। इस पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि यदि तकनीकी कारणों से विमान देर से आया था, तो फिर मुंबई से उड़ान क्यों भरी गई ? यात्रियों की जान जोखिम में क्यों डाली गई ?

इस बीच भुज हवाई अड्डे के मैनेजर नवीन सागर ने बताया कि दोपहर 1 बजे के आसपास यह विमान मुंबई के लिए टेकऑफ करेगा। इसके बाद उड़ान रद्द करने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}

(Udaipur Kiran) / भाविन वोरा

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}.cf1{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;} कभुज एयरपोर्ट के मैनेजर नवीन सागर ने कहा कि दोपहर 1 बजे के आसपास यह विमान मुंबई के लिए टेकऑफ कर जाएगा। क्या तकनीकी खामी थी, इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पायलट ही जानकारी दे सकते हैं।

(Udaipur Kiran) / Abhishek Barad

Loving Newspoint? Download the app now