भारतीय क्रिकेट में ‘दादा’ के नाम से प्रसिद्ध सौरव गांगुली अपने समय के सफलतम बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान न सिर्फ कई उपलब्धि हासिल की, बल्कि कप्तान के रूप में आक्रामक नेतृत्व से भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी। उनका जन्म 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था। वह भारत के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने साल 1992 में भारतीय टीम के लिए वनडे डेब्यू और साल 1996 में टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद बाएं हाथ के इस स्टार बल्लेबाज ने अपने करियर के दौरान कई शानदार पारियां खेली और ढेर सारे रन बनाए। उन्होंने कुल 113 टेस्ट मैचों और 311 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 16 शतक और 35 अर्धशतक के साथ 7212 रन बनाए तथा वनडे 22 शतक और 72 अर्धशतकों के साथ 11363 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी के रूप में भी भारतीय टीम को कई जीत दिलाई है। गांगुली ने 49 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 21 जीत हासिल की, जिसमें भारत के बाहर 11 जीत शामिल थीं। वनडे में उन्होंने 146 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें 76 में जीत मिली।
गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रहे हैं और उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।
अन्य घटनाक्रम1497 – पुर्तगाली नाविक वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।1792 – फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की गई थी।1833 – रूस और तुर्की ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।1889 – अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।1937 – तुर्की, ईरान, इराक और अफगानिस्तान ने सौदाबाद की संधि पर हस्ताक्षर किए।1948 – अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई।1975 – म्यांमार के बगान में आए भूकंप में भारी जानमाल की छति हुई।1992 – थॉमस क्लेस्टिल आस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने।1994 – शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।2003 – सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गये।
जन्म1912 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनीतिज्ञ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास।1914 – पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु।1937 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक गिरिराज किशोर।1939 – भारतीय राजनीतिज्ञ गंगा प्रसाद।1949 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी।1958 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नीतू सिंह।1980 – भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद।1991 – भारत की प्रसिद्ध पर्वतारोही अनीता कुंडू।
निधन2007 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह।2020 – भारतीय सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप ।2021 – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह।————–
(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह
You may also like
सूरज ढलते ही खौफ का अड्डा बन जाता है भानगढ़ का किला, होती है ऐसी-ऐसी घटनाएं जिन्हें वीडियो में देखकर निकल जाएगी चीख
ट्रेन में बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिग मां अपने पिता की हवस का हुई थी शिकार
सुबह टहलने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाने वाले अंतर्राजीय चेन स्नेचर गिरोह के दो हिस्ट्रशीटर आरोपित दबोचे
राजगढ़ःसीएम डाॅ. मोहन यादव का 12 जुलाई को नरसिंहगढ़ में भ्रमण, तैयारियों की समीक्षा
अनूपपुर: जिले के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के नवीन पदस्थापना आदेश