चंडीगढ़, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को मुंबई पहुंचकर महाराष्ट्र विधान मंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही देखी। यहां पहुंचने पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और विधान परिषद की उप सभापति डॉ. नीलम गोरे ने उनका स्वागत किया तथा विधायी कामकाज की जानकारी साझा की।
हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आज सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर से मिले तदुपरांत 11 बजे महाराष्ट्र विधानसभा के सदन में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रश्नकाल व अन्य कार्यवाही देखी। कल्याण ने विधान परिषद की उप सभापति से मुलाकात की फिर उसके बाद 12:30 बजे उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आदि की कार्यवाही देखी। यह दौरा विधायी कार्यों के आदान-प्रदान और संसदीय प्रक्रिया के अध्ययन के लिए किया जा रहा है। महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष व अधिकारियों से इस दौरान विधायी कार्यों पर चर्चा की। यह दौरा दोनों राज्यों की विधान सभाओं के बीच विभिन्न विषयों पर पारस्परिक समझ और सहयोग को उन्नत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि महाराष्ट्र विधायिका के दो सदन हैं, इसलिए वहां की संसदीय जानकारी लाभकारी है।
गौरतलब है कि हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने पर सार्थक संवाद व चर्चा हुई थी। कल्याण के महाराष्ट्र दौरे में दोनों प्रदेशों की विधायी प्रणाली व परंपराओं को समझना है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
You may also like
'गाली अलायंस' कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते : प्रदीप भंडारी
पांच हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, विपुल पंचोली बने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर रिम्स में दिवंगत डॉ सौरभ शर्मा की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित
मप्रः मुख्यमंत्री ने चित्रकूट विश्वविद्यालय को श्रेणी-1 की स्वायत्तता प्राप्त होने पर दी बधाई
मप्र में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 16 से 31 जुलाई तक अतिरिक्त सीएलसी चरण