पूर्णिया, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले में रुपौली प्रखंड में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है, जिससे हालात गंभीर हो गए हैं। सड़कों पर पानी चढ़ जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
कोयली सिमडा गांव की सड़कें पानी में डूब गई हैं। सिमडा गांव स्थित पुल के अप्रोच पथ पर पानी चढ़ जाने के कारण ग्रामीणों का मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। मुखिया पवित्री देवी ने बताया कि बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बाढ़ के कारण खेतों में खड़ी फसलें डूबने लगी हैं। मवेशियों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है और पशुपालक अपने जानवरों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।
प्रखंड की लगभग 10 पंचायतें—भौवा प्रबल, कोयली सिमडा पूरब, कोयली सिमडा पश्चिम, विजय मोहनपुर, विजय लालगंज, कांप, लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी, गोडियरपट्टी श्रीमाता आदि बाढ़ की चपेट में आने लगी हैं।
स्थानीय लोगों ने सरकार से राहत और बचाव कार्यों की तत्काल शुरुआत की मांग की है। इस संबंध में अंचलाधिकारी (सीओ) शिवानी सुरभि ने बताया कि बाढ़ के पानी के बढ़ने की सूचना मिली है और इसकी जांच कर शीघ्र ही वरीय अधिकारियों को सूचना दी जाएगी।
—————
(Udaipur Kiran) / नंदकिशोर सिंह
You may also like
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 22 जुलाई 2025 : आज भौम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक
बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के बाद हो गयी नाबालिग लड़की की मौत, संबंध बनाने के दौरान हुई थी ब्लीडिंग`
Delhi NCR Night Life NCR की इन 6 जगहों पर लगा रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा, आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी`
निधिवन का डरावना सच, 99 साल की महिला बोली- 'श्री कृष्ण…' सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे`
दिल्ली की ये 5 जगहें नाइटआउट के लिए हैं फेमस, सुबह 4 बजे तक एन्जॉय करते हैं लो`