पानीपत, 24 जून (Udaipur Kiran) । पानीपत की देसराज कॉलोनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने रात में पति और बच्चों को सोता छोड़कर दूसरे कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। पति देर रात शौच के लिए उठा, तो उसने पत्नी फंदे पर लटके देखा। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी देते हुए मृतका के पति राेहित ने मंगलवार को बताया कि वह देसराज कॉलोनी में रहता है। उसकी 27 वर्षीय पत्नी प्रीति साथ थी। वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। देसराज कॉलोनी में उसका अपना मकान है। रोहित ने बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ करीब 10 बजे सो गया था। पत्नी भी खाना खाकर सो गई थी।
देर रात जब वह शौच करने के लिए उठा तो उसने देखा कि पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। उसे लगा शायद शौच के लिए गई होगी। वहां गया तो वह वहां भी नहीं थी। इसके बाद उसे लगा रसोई में होगी, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। शंका होने पर वह के दूसरे कमरे में गया। जहां देखा कि पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। उसने साड़ी से फांसी लगा कर ली थी। पति ने कहा कि पत्नी से न ही कोई झगड़ा था, न किसी प्रकार की अन्य कोई परेशानी थी। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा
You may also like
Omega-3 Fatty Acids : दिल से लेकर दिमाग तक, सबको बीमार कर सकती है ओमेगा-3 की कमी, जानें इसके लक्षण और सुपरफूड्स
चीन के युन्नान प्रांत में स्थित रुइली पोर्ट का स्मार्ट निर्माण
ईरान-इजराइल युद्धविराम तनाव के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद
नौवें चीन-दक्षिण एशिया मेले में अनुबंधों की रकम 860 करोड़ युआन से अधिक
UP Looteri Dulhan: जिसके साथ लिए सात फेरे, वो निकली 'लुटेरी'! दूल्हा सेहरा सजाता रहा, दुल्हन और नकली माँ-बाप घर लूटकर फरार