रांची, 26 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड में अब तक सामान्य से अधिक मानसून की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अब तक सामान्य से औसत 92 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है।
मौसम विभग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 25 जून तक झारखंड में 139.9 मिमी के मुकाबले 268.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
राज्य में सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची में दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 231 मिनी बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि सबसे कम बारिश राज्य में देवघर जिले में हुई है। यहां पर सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
रांची में 146.4 के मुकाबले 484.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
वहीं देवघर में 136.8 मिमी की तुलना में 117.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
झारखंड के जिन जिलों में अब तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है उनमें
लातेहार में 130 के मुकाबले 422.6 मिमी, लोहरदगा में 146.2 की तुलना में 388.2, रामगढ़ में 147.2 के मुकाबले 357.4, सरायकेला-खरसावां में 157.9 की तुलना में 400 मिमी, खूंटी में 150.9 मिमी की तुलना में 287.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
इधर, राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार को भी सुबह से रुक- रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में 29 जून तक बारिश होने की संभावना है। कहीं- कहीं भारी बारिश होने और 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.8, जमशेदपुर में 33.7, डाल्टेनगंज में 33.3, बोकारो में 33.5 और चाईबासा में तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
स्टॉप डायरिया कैंपेन का आयोजन 1 जुलाई से
Ajay Devgn की नई कॉमेडी फिल्म 'Son of Sardaar 2' का टीज़र रिलीज़
आज के NYT Strands के लिए सुझाव और उत्तर: 26 जून 2025
आईएसएस पहुंचे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्री
नशे के सौदागरों से पुलिस की भिड़ंत! फायरिंग के बाद पकड़ा गया एक आरोपी, पुलिस ने जब्त किया लाखों रूपए का मादक पदार्थ