राजगढ़, 30 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नही, बल्कि जन आंदोलन बन गया है। प्रदेश के हर कोने, हर गांव और हर शहर में लोगों ने इस अभियान को अपना अभियान माना है। इन प्रयासों से भू-जल स्तर में सुधार और स्थानीय जलस्त्रोतों की उपलब्धता बढ़ी है। यह बात राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने सोमवार को ब्यावरा में महात्वाकांक्षी जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि अभियान केवल समापन समारोह तक सीमित नही होना चाहिए, बल्कि इससे भविष्य के लिए जल संरक्षण के लिए एक मजबूत नींव तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा हमें इन प्रयासों को जारी रखना होगा साथ ही जल के महत्व को समझना होगा। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपनी भावी पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल संसाधन सुनिश्चित करें।
उन्होेंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 459 खेत तालाब, 614 कूर्प रिचार्ज पीट जिन्हें विधानसभा में प्रस्तावित किया गया था साथ ही पूर्व वर्षों के 269 एनआरएम.के कार्य जिनको पूर्ण किया जाना था। इनकी कुल लगभग 33 करोड़ 50 लाख है, जिनमें से अभी तक 18 करोड़ 37 लाख के कार्य पूर्ण किए गए है।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री पंवार ने अपनी-अपनी पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, पंचायत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान राज्यमंत्री पंवार ने एक करोड़ 91 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया और देशव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत अशोक और सिंदूर का पौधारोपण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ महीरकिशोर तेजस्वी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक
You may also like
01 जुलाई 2025 से 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चाँद, गणपति बाप्पा की कृपा से बनेंगे सभी बिगड़े काम
क्या आपको पता है कि 'फर्स्ट कॉपी' में क्रिस्टल डिसूजा ने किस तरह की भूमिका निभाई है?
क्या है 'पारिवारिक मनूरंजन' की कहानी? पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी का खास वीडियो!
ईशा कोप्पिकर का प्रेरणादायक संदेश: खुद को स्वीकारें, आप हैं परफेक्ट!
अभिषेक बच्चन के 25 साल के सफर पर पिता अमिताभ का गर्व, फैंस ने किया खास स्वागत!