कोलकाता, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजवंशी समाज के प्रख्यात नेता और समाज सुधारक रायसाहेब ठाकुर पंचानन बर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह महान आत्मा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थी, जिसका प्रभाव अतीत से लेकर भविष्य तक समाज को प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह उनका गर्व है कि कोचबिहार में ठाकुर पंचानन बर्मा विश्वविद्यालय की स्थापना कर उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाया गया है। साथ ही, उनके जन्मस्थान खलिसामारी में विश्वविद्यालय का दूसरा परिसर भी शुरू किया गया है। राज्य सरकार ने उनके जन्मदिन पर अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा, उनके आवास को संरक्षित कर ‘पंचानन बर्मा संग्रहशाला एवं अनुसंधान केंद्र’ बनाया गया है और उनकी पूर्णाकृति प्रतिमा भी स्थापित की गई है।
ममता बनर्जी ने कहा कि राजवंशी समाज की भाषा और संस्कृति को सम्मान देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राजवंशी भाषा को सरकारी मान्यता दी गई है। इसके साथ ही कामतापुरी, संथाली, कुरुख, कुड़माली, नेपाली, हिंदी, उर्दू, उड़िया, पंजाबी और तेलुगु भाषाओं को भी राज्य की सरकारी भाषाओं की सूची में शामिल किया गया है। सादरी भाषा के उत्थान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
राजवंशी विकास बोर्ड, राजवंशी सांस्कृतिक अकादमी, राजवंशी भाषा अकादमी और कामतापुरी भाषा अकादमी की स्थापना की गई है। लगभग 200 राजवंशी स्कूलों को सरकारी मान्यता दी गई है। राज्य पुलिस में ‘नारायणी’ बटालियन (मुख्यालय – मेखलीगंज) का गठन किया गया है। बाबुरहाट में वीर चिला राय की 15 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
अपने ट्वीट में ममता बनर्जी ने बताया है कि कोच–कामतापुरी–राजवंशी समाज की परंपरा और गौरव को सम्मान देने के लिए कोचबिहार शहर को विरासत शहर (हेरिटेज सिटी) का दर्जा दिया गया है।
(Udaipur Kiran) / ओम पराशर
You may also like
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक गोविंद बल्लभ पंत, आजादी के बाद बने यूपी के पहले मुख्यमंत्री
जन शिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल अव्वल, मिर्जापुर मंडल ने हासिल किया दूसरा स्थान
मौत के बाद` पत्नी साथ रहे, इसलिए पति ने बनवा दिया उसका मंदिर, रोज पहनाता है साड़ी, खिलाता है खाना
करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की संपत्ति के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया
रास्ते में आंख` लगना पति को पड़ा महंगा, पत्नी बस से ही हो गई गायब… उधर दूसरी घटना में महिला ने नकदी उठाई और ससुराल छोड़ वापस पहुंच गई अपने पुराने प्रेमी-पति के पास