नाहन, 21 जून (Udaipur Kiran) । आज पुरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को लेकर सिरमौर जिला आयुष विभाग ने विशेष प्रबंध किये हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर उन्हें स्वस्थ जीवन का संदेश दिया जा सके। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर वन अर्थ, वन लाइफ है। इस थीम के दो प्रमुख उद्देश्य हैं योग संगम और हरित योग। इस अवसर पर नाहन में भी जिला स्तरीय योग का आयोजन किया जा रहा है और योग प्रशिक्षक लोगो को योगाभ्यास करवा रहे हैं। जिला में आयुष विभाग 135 स्थानों पर योग दिवस को आयोजित कर रहा है। योग दिवस पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी, सांसद सुरेश कश्यप तथा प्रशासनिक अधिकारी भी योग दिवस में भाग ले रहे हैं।
नाहन से विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हने योग को अपने जीवन शैली में अपनाने की जरूरत है, तभी हमारा समाज, देश स्वस्थ होगा।
शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने कहाकि आज योग पूरे विश्व मे मनाया जाता है और यह स्वस्थ जीवन का आधार है। पीएम मोदी ने योग को एक विशेष पहचान दिलाई है।
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर
You may also like
विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन में करीब 3 गुना की बढ़ोतरी, मिलेगा 1100 रुपये प्रति माह
Motorola Razr 60 Ultra: ऐसा डिज़ाइन पहले कभी नहीं देखा होगा,कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान!
केंद्र सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों के विराेध में नाै जुलाई काे करेंगे हड़ताल और प्रदर्शन : भूपेंद्र
'पंचायत' फेम एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में 'बाहरी' होने पर जताया दुख
New Railway Route : 262 किलोमीटर नई रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेनें, जानिए क्या है बड़ा फायदा!