नई दिल्ली, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ हमें स्थायी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। यह दिवस हमारे इतिहास का एक दुखद अध्याय है। देश के विभाजन की वजह से अनगिनत लोगों ने लंबी पीड़ा झेली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाता है और हमारे इतिहास के उस दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेली पीड़ा को याद करता है। यह उनके धैर्य, अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का सम्मान करने का भी दिन है।
उन्होंने कहा, प्रभावित हुए कई लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे झमाझम बारिश का अलर्ट, राजधानी भोपाल सहित इन जगहों पर बरसेंगे बादल
हैरी ब्रूक ने गुलाटी मारते हुए लगाया अनोखा सिक्स, क्रिकेट के मैदान पर ऐसी बैटिंग शायद ही देखी होगी!
बार-बार पेशाब जाने से हैं परेशान? तो अपनाएँ यहˈ उपाय नहीं लगाएंगे टॉयलेट के चक्कर
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले ध्यान दें... इंस्टेंट e-PAN सर्विस दो दिनों तक नहीं मिलेगी, जानें क्या है कारण
टीम इंडिया का 2025 से 2027 तक का क्रिकेट शेड्यूल