हमीरपुर, 04 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा मंडल समीरपुर ने आज हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला और पंजाब के दसुआ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री भेजी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में सहायता सामग्री वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, भोरंज विधानसभा की पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी, मंडल महामंत्री हिटलर ठाकुर व संजीव डोगरा, जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला आई-टी सह-संयोजक अश्विनी गाँधी, विजय सांख्यान, कैप्टन मनमोहन, प्रगुण गौतम और युवक क्लब झनिकार के सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सक्रिय प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे इस कठिन समय में पीड़ित आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूरी ज़िम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ आगे आए हैं। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस संकट के समय में सरकार का उदासीन रवैया बेहद निराशाजनक है।
—————
(Udaipur Kiran) / विशाल राणा
You may also like
आज का मिथुन राशिफल: 9 सितंबर को चमकेगी किस्मत, लेकिन स्वास्थ्य पर रखें नजर!
पड़ोसी की छत` पर गेंद लेने गया बच्चा लेकिन थोड़ी देर बाद लौटे रोते हुए अपनी मां से कहा “आंटी बहुत गंदी हैं”`
कर्क वाले सावधान! 9 सितंबर की सेहत में छिपा है ये बड़ा राज, नजरअंदाज न करें
Gungun Gupta Sexy Video : गुनगुन गुप्ता ने भोजपुरी गाने पर किया सेक्सी डांस, वीडियो हो रहा वायरल
मध्य प्रदेश में 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक मनाया जाएगा सेवा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव