रांची, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की रविवार को अपने पैतृक गांव बनहोरा में फिर एक बार किसान की भूमिका में नजर आए। बंधु तिर्की सुबह-सुबह हल बैल के साथ अपने खेत में उतरे। सबसे पहले उन्होंने पानी से भरे खेत को जोतने का काम किया, फिर उन्होंने धान की रोपनी भी की।
बंधु तिर्की ने कहा कि मेरा मानना है कि आधुनिकता के दौर में बदलाव जरूरी है पर अपनी जमीन और परम्परा से जुड़ाव उससे भी ज्यादा जरूरी है। खेत-खलिहान से ही समृद्ध झारखंड के निर्माण का रास्ता प्रशस्त होता है। ये मिट्टी और इस मिट्टी की उपज ही हमारे जीवन का मूल आधार है। इसके बगैर मनुष्य का जीवित रहना असंभव है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
झारखंड: साहिबगंज में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
कानून पर सवाल उठाने से पहले लालू-राबड़ी शासन याद करें तेजस्वी : केसी त्यागी
अंशुल कंबोज का टेस्ट डेब्यू संभव, अर्शदीप सिंह की चोट से मिली जगह
राज ठाकरे के 'डुबो-डुबोकर' मारने वाले बयान का मराठी समुदाय से कोई संबंध नहीं : आनंद दुबे
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- इन लोगों को बजट की समझ नहीं