रांची, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड सरकार की ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ अब रांची जिले की महिलाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद बन गई है। इस योजना के जरिए महिलाएं अब खुद कमाई कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।
जुलाई महीने में अब तक रांची जिले की 7023 महिलाओं के बीच 1.29 लाख से ज्यादा चूजे, 2531 महिलाओं को 40 हजार बत्तख और 2252 महिलाओं को 5637 बकरियां दी गई हैं। ये सब अंडा उत्पादन, बकरी पालन और बतख पालन के लिए दिया गया है ताकि महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकें।
जिला प्रशासन की निगरानी में चल रही इस योजना का असर साफ दिख रहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री खुद हर प्रखंड की रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योजना का लाभ सही महिलाओं तक समय पर पहुंचे और इसका शत-प्रतिशत सत्यापन भी कराया जाए।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की समीक्षा के लिए उपायुक्त ने एक ऑनलाइन बैठक भी की। इसमें जिला सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन विभाग, बैंक अधिकारियों और नीति आयोग से जुड़े प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि योजना का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाना।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
मुर्गा-मुर्गी की अनोखी प्रेम कहानी, वीडियो देखकर पिघल जाएगा दिल, जीवन में कभी नहीं खाओगे चिकन
इन 7 रोगों को चुटकी में छूमंतर कर देगा लहसुन, हल्दी और लौंग का यह घरेलु मिश्रण ,पोस्ट को शेयर करना ना भूले
अब मत कहना कि मौत किसी को बता कर नहीं आती, क्योंकि मौत से पहले यमराज भेजते हैं 4 संदेश
बारिश से बाधित दूसरे एकदिनी में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
राजस्थान: हॉस्टल में छुपे थे लॉरेंस के गुर्ग, थी व्यापारी पर नजर, बड़ी साजिश से पहले चढ़े पुलिस के हत्थे