देहरादून, 02 जून . उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर वार्ता की.
मुख्यमंत्री धामी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से बात कर उनके राज्यों में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता पूर्वोत्तर राज्यों के साथ खड़ी है. उत्तराखंड सरकार आवश्यकता पड़ने पर संबंधित राज्यों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी.
——–
/ राजेश कुमार
You may also like
तेजस्वी को मिला ऐआईयमआईयम का प्रस्ताव, 'अलायंस करें वरना...'?
पाक बेनकाब
आज का दिन पांच राशियों के लिए बना है बेहद शुभ, जानें किन राशि वालों को मिलेगी धन, प्रेम और तरक्की की सौगात
धारावी रिडेवलपमेंट के अपात्रों को कुर्ला में मिलेगी शरण, जानें कितने लोगों को है शिफ्ट करने की तैयारी
गरुड़ पुराण में मृत्यु के रहस्य: अंतिम क्षणों में क्या होता है?