लखनऊ, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। इसको लेकर लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। विधान भवन के पास सुरक्षा की दृष्टि पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। साथ ही साथ सत्र की शुरूआत और समाप्त तक यातायात बदले रहेंगे।
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की ओर से रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि 11 अगस्त से विधानमण्डल के मानसून प्रारम्भ होना प्रस्तावित है। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा के सभापति सतीश महाना के अलावा विधान परिषद के सदस्य एवं विशिष्ट गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
सत्र के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों की ओर से विधानसभा के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन की सम्भावना बनी रहती है। इस अवसर पर यातायात के सुगम संचालन के लिए 11 अगस्त से समाप्त तक यातायात व्यवस्था निम्नवत् रहेगी।
बदले रहेंगे यातायात
बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगे, बल्कि यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगे, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेगे, बल्कि यह बसे बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेगे, बल्कि यह बसे लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगे, बल्कि यह बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगे।
सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ अपने गंतव्य को जा सकेगा।
परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / दीपक
You may also like
Aaj ka Kark Rashifal 11 August 2025 : आज कर्क राशि को मिल सकता है बड़ा मौका, लेकिन एक गलती कर सकती है सब खराब
जनता के दरबार में जाकर पूरी सच्चाई रखेंगे : विजय वडेट्टीवार
उत्तराखंड के दीपेंद्र ने सीडीएस परीक्षा में हासिल की 48वीं रैंक
स्मृति शेष : क्रांतिकारी खुदीराम बोस का बलिदान, स्वतंत्रता संग्राम की अमर कहानी
उत्तराखंड: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैली ब्रिज का निर्माण पूरा, सोनगाड तक सड़क संपर्क बहाल