Top News
Next Story
Newszop

राजकीय वाहन चालक महासंघ का चुनाव सम्पन्न, राम विलास बने प्रदेश अध्यक्ष

Send Push

लखनऊ, 26 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के योजना भवन में राजकींय वाहन चालक संघ, राज्य नियोजन संस्थान एवं राज्य योजना आयोग नियोजन विभाग उप्र के अधिवेशन में चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व पदाधिकारियों जय प्रकाश यादव एवं मिठाई लाल की देखरेख में राजकीय वाहन चालक महासंघ का चुनाव सम्पन्न हुआ. निर्वाचन अधिकारियोें ने चुनाव प्रक्रिया के बाद राम विलास यादव को पांचवीं बार प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया.

इसी तरह नव निर्वाचित कार्यकारिणी में अमृत लाल उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र यादव महामंत्री, पुनीत यादव संयुक्त मंत्री, उदय राज संगठन मंत्री, नरेन्द्र कुमार राज प्रचार मंत्री, सुशील कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए. अधिवेशन में लोक निर्माण विभाग के राजकींय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष शिव कुमार यादव और महामंत्री सुभाष, सिंचाई विभाग के चालक संघ के अध्यक्ष शकील अहमद, व्यापार कर से महामंत्री सूरज यादव, स्वास्थ्य विभाग चालक संघ से महामंत्री विनोद कुमार, पशुपति नाथ सिंह सह संयोजक कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के चालक संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

/ श.चन्द्र

Loving Newspoint? Download the app now