कोलकाता, 25 जून (Udaipur Kiran) । ऑफिस टाइम के दौरान बुधवार को रवींद्र सरोवर स्टेशन पर मेट्रो परिसेवा बाधित हुई जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, एक यात्री ने चलती मेट्रो में पैसेंजर अलर्ट डिवाइस दबा दिया जिससे मेट्रो रुक गई। घटना की सूचना पाकर ड्राइवर और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि अलार्म किसने बजाया। किसी खतरे का कोई संकेत नहीं था। पूरी प्रक्रिया संपन्न होने में करीब सात-आठ मिनट का समय लगा। इस घटना की वजह से करीब सात से आठ मिनट बाद मेट्रो रवींद्र सरोवर स्टेशन से रवाना हुई। उसकी वजह से सुबह करीब 9.50 बजे दक्षिणेश्वर जाने वाली मेट्रो देरी से चली। परिणामस्वरूप हर स्टेशन पर लगभग भीड़ बढ़ने लगी और इससे यात्रियों को ऑफिस पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
—————
(Udaipur Kiran) / गंगा
You may also like
सीजीटीएन सर्वे : 5% रक्षा व्यय लक्ष्य ने नाटो का गतिरोध उजागर किया
सहारनपुर, बलिया और मैनपुरी के लाभार्थियों ने 'पीएम आवास योजना' को सराहा
इंदिरा गांधी ने संविधान को ताक पर रखा, राहुल गांधी जेब में रखते हैं : अनुराग ठाकुर
राजस्थान नवंबर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 की मेजबानी करेगा : मांडविया
डीएमआरसी ने वसंत कुंज मेट्रो स्टेशन पर पूरा किया सुरंग निर्माण