Next Story
Newszop

गुरुजी के जल्द स्वास्थ्य लाभ को लेकर अंतू तिर्की ने की पूजा अर्चना

Send Push

रांची, 02 जुलाई (Udaipur Kiran) । राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए बुधवार को तेतर टोली सरना स्थल मोरहाबादी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अंतू तिर्की ने वैधानिक तरीके से पूजा अर्चना की।

तिर्की के नेतृत्व में सरना स्थल पर पूरे विधि विधान से मोरहाबादी मौजा के मुख्य पाहन सनी मुंडा की ओर से पूजा अर्चना किया गया।

अंतु तिर्की ने कहा हम सबों के आदर्श दिशुम गुरु शिबू सोरेन पर सरना माता की कृपा बनी रहेगी। और वे शीघ्र स्वास्थ्य होकर वापस लौटेंगे।

उनके शीघ्र स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना एवं पूजा अर्चना की गई।

अनुष्ठान में कार्तिक तिर्की, राम सहाय सिंह मुंडा, बीरू साहू, विनोद तिर्की, महादेव मुंडा, बजरंग लोहरा, विलियम रिचर्ड रोशन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Loving Newspoint? Download the app now