आगरा। भारत रक्षा मंच के चतुर्थ अखिल भारतीय अधिवेशन के अंतर्गत रविवार को भारत माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने किया। साध्वी का स्वागत महानगर अध्यक्ष राजीव जयराम ने किया। इस अवसर पर चारों ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।
शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सिकंदरा रोड स्थित सिटी ढाबा पर सम्पन्न हुई, जहां आयोजित आमसभा में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उद्बोधन दिया।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म ही भारत की आत्मा है। यदि सनातन धर्म कमजोर होगा तो भारत भी कमजोर होगा। हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और जनसंख्या असंतुलन आज राष्ट्र के सामने सबसे बड़ी चुनौतियाँ हैं। हमें अपने बच्चों को देशभक्त बनाकर तैयार करना होगा, तभी भारत पुनः विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो सकेगा।
उन्होंने आगे कहा कि मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण समाप्त होना चाहिए। श्रद्धालुओं का दान हिंदू समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विकास में उपयोग होना चाहिए। “मंदिर हिंदुओं के हैं, उनका संरक्षण और संवर्धन भी हिंदू समाज ही करेगा,” उन्होंने जोर देते हुए कहा।
सभा में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विचारों पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों और जयघोष से समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, समाजसेवी और नागरिक मौजूद रहे।
You may also like
इतने बड़े तपस्वी होकर भी परशुराम जी ने` क्यों काटा अपनी मां का गला? यहां पढ़िए पूरी कथा…
आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है : पूर्व केंद्रीय मंत्री
“आयुर्वेद में पुरुषों के लिए वरदान है ये` पौधा – मिल जाए तो संभालकर रखें!”…..
Box Office: 'कांताराः चैप्टर 1' की दहाड़ ने 'जवान' को भी दी धोबी-पछाड़, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' हुई बेहाल
Delhi NCR Night Life NCR की इन 6` जगहों पर लगा रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी