एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) के निकट सिविल लाइंस इलाके में स्थित यह बंगला 31 साल पहले आवंटित किया गया था। छावनी गांव में नजूल भूमि पर लगभग 1000 वर्ग मीटर में फैला यह बंगला वर्तमान में स्थानीय सपा कार्यालय है।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों के शासनकाल में माफिया चलाते थे समानांतर सत्ता : योगी आदित्यनाथ
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं का हवाला देते हुए कहा कि यह संपत्ति सरकारी उद्देश्यों के लिए आवश्यक है, जिसमें अधिकारियों के आवास और विकास योजनाओं के कार्यान्वयन शामिल हैं। उन्होंने बताया, चूंकि इस जमीन पर राज्य सरकार का स्वामित्व है इसलिए किसी राजनीतिक दल द्वारा इसका निरंतर उपयोग अब उचित नहीं है।
ALSO READ: टोल कलेक्शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई
अपर जिलाधिकारी (वित्त) ममता मालवीय ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुरादाबाद जिला अध्यक्ष को एक औपचारिक नोटिस जारी कर एक महीने के भीतर बंगला खाली कर जिला प्रशासन को कब्जा सौंपने का निर्देश दिया है। इस बीच, सपा नेता जयवीर सिंह यादव ने इस कदम का विरोध किया और कहा कि पार्टी इस नोटिस को अदालत में चुनौती देगी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
यूपी के मंत्री ओपी राजभर बोले- 'बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे अगर...'
जनपद औरैया को मिलेगा नया रोडवेज बस स्टेशन, शासन ने दी सहमति
बांदा में यमुना ने बरपाया कहर: दो दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में,सैकड़ों मकान ढहे, फसलें बर्बाद
सपा जिलाध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, कहा- किसानों को मिले उचित मुआवज़ा
एनएनआईटी, सिंचाई भवन के आसपास की 75 बीघा जमीन सरकारी के 70 साल पुराने पट्टे रद्द और दोषियों पर मुकदमा चलाने की छूट